फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

Fri, 31 Oct 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज नगर के महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा प्रवचन सुनाते कथ
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत के महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड में में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार की रात कथा वाचक सौरभ कृष्ण ने श्रीकृष्ण भगवान के जन्म की कथा सुनाई।
विज्ञापन

इस दौरान जीवंत झांकियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो व जय कन्हैया लाल की... के उद्घोष से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय सभी श्रोता झूमने और नाचने लगे। सुमधुर भजनों के साथ कथा श्रवण करने भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
कथा वाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अपने भक्तों की रक्षा कर धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। धरती पर जब कंस का पाप हुआ अत्याचार काफी बढ़ गया था।
विज्ञापन

तब भगवान श्री हरि ने प्रसन्न होकर देवताओं को बताया कि मैं वासुदेव व देवकी के घर कृष्ण रूप में जन्म लूंगा और वृंदावन में मां यशोदा व नंदबाबा के घर बाल लीलाएं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें