कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई सांसद खेल महोत्सव के आयोजन समिति की बैठक
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति की बैठक हुई। सांसद ने कहा कि खेल महोत्सव ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार चार वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस बार यह 25 से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
सांसद ने कहा कि हमारे जनपद के हजारों खेल प्रतिभाएं हैं, जिन्हें कोई उचित प्लेटफाॅर्म नहीं मिल पा रहा था। सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभाग कर उनका हौसला बढ़ा है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की मौजूदगी में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सांसद खेल महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला खेल अधिकारी और सांसद आयोजन समिति के विधानसभा प्रभारियों के साथ चर्चा कर विकासखंड स्तरीय तथा जनपद स्तरीय खेल तिथियां के निर्धारण पर विधिवत चर्चा की। प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में युवा कल्याण विभाग एवं जिला खेल विभाग ने भी अपनी बात रखी।
सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि विकासखंड स्तरीय आयोजन के बाद युवा कल्याण विभाग की ओर से विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जो खिलाड़ी विकासखंड स्तर पर प्रतिभा करेंगे, वही टीम में विधानसभा स्तर पर भी प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद विजेता और उपविजेता टीम जिला स्तरीय आयोजन में हिस्सा लेंगी। बैठक में आयोजन समिति ने खेल से संबंधित सभी व्यायाम शिक्षक खेल प्रशिक्षक और बेसिक शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा विभाग से सहयोग की अपेक्षा भी की है।
आयोजन समिति ने बेसिक शिक्षा विभाग में आयोजित परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए खेल के तिथियां का आयोजन किया है। सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों विजेता और उपविजेता टीमों को उचित एवं आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे और सभी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिससे वह आगे उसका सदुपयोग कर सकें। बैठक में सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, कीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, युवा कल्याण अधिकारी विनय प्रताप राव, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार उपस्थित रहे।