फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Sat, 14 Nov 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मूर्ति विसर्जन से लौटते समय चौखड़ा गांव के पास हुआ हादसा, सीएचसी बेवा में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
विज्ञापन

इटवा। लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। चौखड़ा गांव के पास अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ जाने से हादसा हुआ। घायल युवक को सीएचसी बेवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चौखड़ा गांव निवासी सुनील कुमार (30) अपने चचेरे भाई सतीश कुमार के साथ राप्ती नदी के शाहपुर घाट पर लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सतीश को भी हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन और स्थानीय लोग घायल सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के भाई श्रवण कुमार ने शनिवार को इटवा थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी।
एसओ इटवा अनिल कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें