फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह-शाम ठंड...दिन में धूप से राहत

Thu, 05 Feb 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट पर धूप में खड़े तीमारदार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह में कोहरे से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, दिन में दोपहर के बाद धूप खिलने से फौरी राहत मिल जा रही है। वहीं, शाम होते ही फिर ठंड सताने लग जा रही है। माैसम विभाग ने आगे ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से घना कोहरा छाया गया, दिन चढ़ने के साथ कोहरा और घना होता गया। इससे दृश्यता करीब 50 मीटर के पास पहुंच गई। दिन में ठंड बढ़ने से नौकरी सहित अन्य कार्य के लिए जाने वाले लोग प्रभावित हुए जबकि स्कूली बच्चों को इस दौरान सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब 11:30 बजे से सूरज के दर्शन हुए। 12 बजे के बाद धूप तेज होने से लोगों को ठंड से पूरी तरह राहत मिल गई, लेकिन आठ से 10 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा वाहन चालकों को ठंड का अहसास कराती रही।
विज्ञापन

दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन शाम होते ही एक बार फिर ठंड शहर को अपने आगोश में ले लिया।
मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि मौसम बदल रहा है, इसमें सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें