फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, सौंपा ज्ञापन

Thu, 05 Feb 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम गौरव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपते नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय व - फोटो : 1
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि जिले की कुछ विधानसभा क्षेत्रों में गलत तरीके से फॉर्म-7 भरवाकर मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कपिलवस्तु, शोहरतगढ़, बांसी, इटवा और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्रों में कथित तौर पर भाजपा से जुड़े लोग फर्जी नामों और टाइप किए गए प्रिंटेड फॉर्म-7 के माध्यम से बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिये वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है।
इटवा विधायक व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान के अगुवाई में दिए गए ज्ञापन के अनुसार, इटवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 311 और 312 पर क्रमशः 163 और 69 मतदाताओं के नाम काटने का दबाव बनाया गया। दावा किया गया कि यह मामला समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सतर्कता से सामने आया, जिसके बाद कथित फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अल्लीदापुर गांव में वोट कटवाने को लेकर बीएलओ पर दबाव बनाने का आरोप लगा। इस दौरान मना करने पर बीएलओ के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना भी सामने आई।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा के प्रदेश सचिव विभा शुक्ला, राम फेर यादव, राम मिलन भारती, प्रदीप पथरकट, मणींद्र मिश्र, डॉ. धीरेंद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें