फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेमरहवा ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल का विधायक ने किया शिलान्यास

Fri, 26 Dec 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के सेमरहवा ग्राम पंचायत में 24.36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास एवं भूमि पूजन शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा के द्वारा किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाने के प्रयास कर रहा हूं। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का प्रयास भी किया जा रहा है। जिस प्रकार क्षेत्र में अस्पताल, विद्यालय व विवाहघर की जरूरत है, उसी प्रकार अन्त्येष्टि स्थल भी जरूरी है।
केंद्र व प्रदेश की एनडीए सरकार गरीबों, शोषितों, महिलाओं के कल्याण के लिए प्रयास कर रही है। इसका लाभ बिना भेदभाव के पात्र व्यक्तियों को आसानी से मिल भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें