धेंसा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी में शुक्रवार को लोगों की समस्या का स्थानीय स्तर पर समाधान के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक कर्मचारी राजेश कुमार ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी सरकारी विभाग की योजना का लाभ देने के लिए आपसे ओटीपी की मांग करता है तो उसे न दें। वरना आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं।
आशा कार्यकर्ता किरन देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पोषाहार वितरण नहीं किया जाता है, जिसके कारण लोग हमसे शिकायत करते हैं।
जोगिया ब्लाॅक में आयोजित हुई चौपाल। जोगिया विकास खंड ग्राम पंचायत कोइलीघाट और ग्राम पंचायत कड़जहवा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयाेजन खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।