फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के बिथरिया गांव में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक क - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- बिथरिया गांव में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
विज्ञापन

डुमरियागंज। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत शुक्रवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा बहू-बेटी कार्यक्रम के उद्देश्य और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति टीम ने एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। किसी भी तरह की परेशानी या अपराध होने पर तत्काल सहायता लेने के लिए पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090 व 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया गया।
इसके अलावा एंबुलेंस सेवा 108 व 102 और अग्निशमन सेवा 101 की उपयोगिता समझाते हुए जरूरत पड़ने पर इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक राम सुरेश, कांस्टेबल रवि जायसवाल, आनंद मौर्य, महिला आरक्षी किरन यादव और रूबी मौर्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें