फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव-गांव पहुंची मिशन शक्ति की टीम, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Thu, 20 Aug 2026 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बहू-बेटी सम्मेलन से लेकर स्कूलों में चौपाल तक चला अभियान, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा की दी जानकारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को जिले के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस की मिशन शक्ति टीमों ने गांवों और विद्यालयों में पहुंचकर बहू-बेटी सम्मेलन, चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर ठगी, गुड टच-बैड टच, नए कानून और आपातकालीन हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
महिला थाना की टीम ने उसका बाजार थाना क्षेत्र के महुआ गांव में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति व बहू-बेटी कार्यक्रम के तहत जागरूक किया। टीम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आत्मरक्षा के तरीके भी बताए और मौके पर सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थाना भवानीगंज की टीम ने खान तारा गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और रानी लक्ष्मीबाई महिला और बाल सम्मान कोष समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
थाना कपिलवस्तु की टीम ने नरचहवा गांव में बहू-बेटी सम्मेलन किया। महिलाओं और बच्चियों को साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच और नए कानून की जानकारी दी गई। साथ ही थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया बताई गई। थाना शोहरतगढ़ की टीम ने गड़कुल तिराहा स्थित छात्राओं को महिला अपराध और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं की काउंसिलिंग भी की गई। वहीं, मिशन शक्ति-5.0 के स्टीकर चस्पा किए गए।
थाना पथरा बाजार की टीम ने हुमैरा इंडियन कान्वेंट स्कूल, कोनकटी की बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और महिला अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी। थाना इटवा की टीम ने महादेव घुरहू विद्यालय में चौपाल लगाकर बालिकाओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

थाना लोटन की टीम ने खिरीडीहा गांव में बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध से बचाव के उपाय बताए। टीम ने उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याएं भी जानीं। किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। सभी को मिशन शक्ति केंद्र और हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें