शोहरतगढ़ के छतहरा में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते पुलिसकर्मी। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम पहुंची। इस दाैरान उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध व साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।
महिला थाना समेत चिल्हिया, शिवनगर डिडई, खेसरहा, मिश्रौलिया, गोल्हौरा, कपिलवस्तु, भवानीगंज, पथरा बाजार और मोहाना थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को अपनी समस्याओं के प्रति मुखर होने के लिए प्रेरित किया।
महिला थाना की मिशन शक्ति टीम ने उसका बाजार क्षेत्र के माधुरी गांव में मिशन मजनू और साइबर जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं और बालिकाओं को दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पीड़िताओं की काउंसिलिंग भी की गई। इसी तरह कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के चैनपुर और मोहाना के रामादेवी इंटर कॉलेज में भी महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया।
शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के डिडई बाजार, खेसरहा के बनके, भवानीगंज के श्यामपुर और पथरा बाजार के भालूकोनीजप्ति में बहू-बेटी सम्मेलन और चौपाल आयोजित की गई।