फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : महिलाओं को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Mon, 23 Nov 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भवानीगंज पुलिस ने जंगलीपुर में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

- साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
डुमरियागंज। मिशन शक्ति फेज छह के तहत भवानीगंज पुलिस ने सोमवार को ग्राम जंगलीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108 व 102 और अग्निशमन सेवा 101 के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें