- शिवनगर डिड़ई पुलिस ने गजहरा गांव में जनसंवाद और गोष्ठी कर दी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
- बुजुर्गों की सुरक्षा, स्वच्छता और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
बांसी। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत सोमवार को शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस टीम ने क्षेत्र के गजहरा गांव में जनसंवाद एवं जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। इसमें ग्रामीणों को नशामुक्ति, साइबर अपराध से बचाव और बुजुर्गों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शासन की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों, असहाय बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों के निर्देशों से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। अनजान फोन कॉल, संदेश और लिंक के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताए।