शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अगवा करने का मामले सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सलीम पर अपहरण की एफआईआर दर्ज कर छह घंटे में किशोरी को खोज निकाला है। पु
लिस किशोरी की मेडिकल परीक्षण व बयान की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा आरोपी शादीशुदा है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि लड़की की मां ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग लड़की का आरोपी मो. सलीम ने अपहरण कर लिया है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लड़की को खोज लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।