फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में लापता दंपती बरेली में मिला

Sat, 01 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना की पुलिस ने बैदौला गांव से संदिग्ध हालात में लापता दंपती को पुलिस ने बरेली से ढूंढ़ निकाला। इसके बाद परिवार के लोगों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया। इससे परिवार के लोग खुश हो गए। एसओ इटवा श्याम सुंदर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्तूबर को जगदीश प्रसाद निवासी बैदौला चौराहा वार्ड नंबर 11 इंदिरानगर पंचायत थाना डुमरियागंज ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री ज्योति (30) और दामाद संजय (33) निवासी वार्ड नंबर-10 हनुमान नगर थाना इटवा लापता हो गए हैं। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सोशल मीडिया पर गुमशुदगी की सूचना पोस्ट की। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश के क्रम में टीम गठित करके तलाश शुरू की गई। सर्विलांस टीम और सी प्लान एप की मदद से गुमशुदा ज्योति व संजय को सकुशल जनपद बरेली से ढूंढ़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें