फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिली स्वीकृति, जर्जर हो चुके 10 मार्गों की होगी मरम्मत

Wed, 05 Nov 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की 10 प्रमुख मार्गों के विशेष मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृति दे दी है। विधायक श्याम धनी राही के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने इस काम के लिए स्वीकृति प्रदान की है। लगभग तीन करोड़ से निर्माण कार्य से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इस स्वीकृति से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास की गति को और बल मिलेगा। इसमें दो किमी टड़िया बाजार से डुमरिया होते हुए हरनी शिव मंदिर मार्ग पर 34 लाख रुपये, एलडी मार्ग के किमी 46 से ककरही संपर्क मार्ग एक किमी 16.46 लाख, दो किमी लोटन-नेपाल सीमा के किमी एक से विजदेया संपर्क मार्ग पर आबादी भाग सीसी रोड निर्माण व कार्य के लिए करीब 33.77 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
मोहाना-लोटन मार्ग के किमी सात से लकड़ा होते हुए लोधपुरवा संपर्क के आबादी भाग सीसी रोड निर्माण 26.95 लाख, एलडी मार्ग के किमी 46 से ककरही संपर्क मार्ग 16.46 लाख, मधुवना संपर्क मार्ग करीब 15.95 लाख, उस्का सोहांस मार्ग से फुलवरिया संपर्क मार्ग, एफएनबीएस से महरिया संपर्क मार्ग, एलडी मार्ग के किमी 46 से ककरही संपर्क मार्ग आदि कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें