इटवा। क्षेत्र के इटवा की मासिक बैठक विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बबलू खान की अध्यक्षता में बुधवार को सपा कार्यालय में आयोजित की गई। जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि उप्र में मतदाता सूची का एसआईआर विशेष पुनरीक्षण अभियान का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसमें गणना पत्र भरा जाना है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल यादव, उपाध्यक्ष बबलू पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष इटवा सुनील यादव, जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा चंद्रशेखर पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।