शाहपुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कटरिया बाबू गांव में शटर बंद करते समय सांप के काटने से एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजन पहले उन्हें झाड़-फूंक के लिए ले गए। हालत बिगड़ने पर सीएचसी बेंवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कटरिया बाबू गांव निवासी रंगीले चौरसिया (55) के पुत्र मोनू चौरसिया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे भोजन के बाद उनके पिता गांव में बने दूसरे मकान में सोने गए थे। वह मकान का शटर बंद कर रहे थे। इसी दौरान वहां रखे एक बोरे के पास बैठे सांप ने उनके पैर के अंगूठे में डस लिया।