फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सम्मान समारोह में एकजुटता का संदेश, 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प

Wed, 16 Sep 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सनई चौराहे पर ​​स्थित एक लॉज में आयोजित सपा के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन  को संबो​धित करत
विज्ञापन
- समाजवादी अध्ययन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पाल समाज की सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी पर रखे विचार
विज्ञापन

- अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी अध्ययन केंद्र में पाल समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेंद्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का आयोजक मनेंद्र मिश्रा ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। वहीं शोहरतगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल ने उन्हें माता अहिल्याबाई होलकर का स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि पाल समाज की लोककथाओं और गीतों में आज भी उनके राजाओं, वीरों और पशुपालन संस्कृति की झलक मिलती है। बृजभूषण तिवारी सभागार में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने करीब 200 लोगों को सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष लालजी यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान राम तीरथ पाल, राम लखन पाल, संतराम पाल, संपूर्ण पाल, किशन पाल समेत पाल समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें