फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह-शाम ठंड के साथ बढ़ी गलन...11 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Wed, 10 Dec 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में धूप का आनंद देते मरीज व तीमारदार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रात को तापमान में मामूली गिरावट के बाद गलन बढ़ गई है। सुबह और शाम को सर्द हवाएं भी चल रही हैं, इससे ठंड बढ़ गई है। दोपहर में तेज धूप खिलने के बाद भी गलन बरकरार रही, जिससे लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगे दो-तीन दिन मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह लोगों को तेज ठंड का अहसास हुआ। धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह खुले स्थानों पर हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन बढ़ने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों को ठंड से राहत मिली। दोपहर में तेज धूप निकली तो गलन का असर कुछ कम हुआ, लेकिन पछुआ लोगों को सिहरन का अहसास कराती रहीं। लोगों ने घरों के बाहर और छतों पर बैठकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। शाम ढलते ही ठंड बढ़ गई। रात को निचले तापमान में गिरावट हुई है। इससे अधिक सर्द और गलन भरी ठंड महसूस की गई।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे कोहरा और छाएगा। इससे लोगों को दिन में भी गलन का सामना करना पड़ सकता हैं, हालांकि आगामी दो से तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें