फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोहिया कला भवन में एक नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर

Tue, 27 Oct 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच से लेकर पेंशन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में एक नवंबर को विशाल मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार सुबह नौ बजे से आयोजित होने वाले इस शिविर में लोगों को विधिक सहायता के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर का उद्देश्य विशेष रूप से निर्बल, निर्धन, दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
विज्ञापन

शिविर में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, स्वास्थ्य, कृषि, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पंचायती राज, राजस्व, शिक्षा, पुलिस और बैंक ऋण योजनाओं समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां आयुष्मान कार्ड, आरोग्य कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, कृषक दुर्घटना बीमा और श्रमिक पंजीकरण से संबंधित आवेदन व अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
इसके अलावा शिविर में विशेषज्ञों की ओर से स्वास्थ्य जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें आंख, दांत और सामान्य चिकित्सीय जांच के साथ ब्लड ग्रुप की जांच भी की जाएगी। शिविर में चिह्नित लाभार्थियों को आवश्यक उपकरण वितरित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित लाभपत्र और अन्य सामग्री भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विधिक सहायता और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें