फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: व्यापारियों के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं

Mon, 15 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा थाने में हुई बैठक में मौजूद व्यापारी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
इटवा। सीओ व एसओ इटवा की अगुवाई में इटवा थाने में सोमवार को बैठक हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ प्रवीन प्रकाश ने व्यापारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

कस्बे में लगने वाली जाम के कारणों व उसके निदान पर चर्चा की। इन कारणों में सड़क पर अतिक्रमण, रोड पर वाहन खड़ी करना, बिना हेलमेट बाइक चलाना, बिना नंबर व बिना कागज के वाहन चलाना, सड़क की पटरियों पर ठेला लगाना, साथ ही दुकानों व घरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने जैसे अनेक मामलों से निजात दिलाने संबंधित को निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर व्यापारियों ने दोनों तरफ की नालियों के बीच ठेला व गाड़ी न लगाने पर सहमति जताई और इटवा को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में सीओ व थाना प्रभारी की पहल की सराहना की। बैठक में प्रशासन व व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार मंडल इटवा अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, ओम छापड़िया, नरेंद्र छापड़िया, रिजवान अहमद सिद्दीकी, अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें