फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेहतर शिक्षा और शोध के लिए कश्मीर विवि से करार

Mon, 15 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह व कश्मीर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निलोफर
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु और श्रीनगर के कश्मीर विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक साथ काम करेंगे। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन

इससे तराई क्षेत्र से लेकर कश्मीर की सुंदर वादियों तक शिक्षा, शोध और सांस्कृतिक संवाद की एक अखंड धारा स्थापित होने की उम्मीद है।
माना जा रहा है कि शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में यह फैसला बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, और कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर के बीच छात्र एवं संकाय आदान–प्रदान, संयुक्त शोध, अकादमिक सहयोग एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू विश्वविद्यालय परिषद की बैठक के अवसर पर लोकभवन, श्रीनगर में संपन्न हुआ।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह एवं कश्मीर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निलोफर खान द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर एवं कुलाधिपति मनोज सिन्हा ने की, जबकि मुख्यमंत्री एवं प्रो. चांसलर उमर अब्दुल्ला की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक महत्व प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें