उसका बाजार। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य, बाल विकास और ग्राम पंचायत सचिव के साथ बीडीओ ओमप्रकाश सिंह ने ब्लॉक परिसर में बैठक की। संबंधित विभागों के कर्मचारियों को कार्यक्रम को प्रभावी व सफल संचालन के लिए निर्देश दिए।
बीडीओ ने कहा कि ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने गर्भवतियों, बच्चों और किशोरियों के स्वास्थ्य-पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल, एडीओ उमेश पटेल, प्रह्लाद पांडेय, मनीष पांडेय, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।