फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: व्रत रख सुहागिनें करेंगी पति की दीर्घायु की कामना

Tue, 07 Oct 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
करवा चौथ वाली खबर की फोटो.......................ठाकुर प्रसाद मिश्र।
विज्ञापन
भनवापुर। करवा चौथ का व्रत आगामी 10 अक्तूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं निराजल व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना करती हैं और इस दिन हर सुहागिन महिला पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरी निष्ठा से उपवास रखेंगी।
विज्ञापन

चाहे यह परंपरा देवी पार्वती से जुड़ी कथा हो या देवताओं की विजय की गाथा। हर कहानी इस बात को दर्शाती है कि यह व्रत प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। यही कारण है कि आज भी करवाचौथ न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में रह रही भारतीय महिलाएं भी पूरे उत्साह से मनाती हैं।
यह जानकारी देते हुए गालापुर वटवासिनी महाकाली मंदिर के व्यवस्थापक डॉ. ठाकुर प्रसाद मिश्र ने बताया कि सुहागिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें