फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ड्रग वेयर हाउस शुरू, दवाओं के रख-रखाव में होगी सहूलियत

Tue, 07 Oct 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज के वेवां में बना जिले का पहला ड्रग वेयर हाउस का संचालन शुरू। संवाद
विज्ञापन
भनवापुर। करीब तीन दशक के बाद जिले को पहला अपना ड्रग वेयर हाउस (दवा भंडारण गृह) मिल गया है। अभी तक जिले के पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल के साथ अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की आपूर्ति जिला मुख्यालय पर स्थित किराये के मकान में चल रहे ड्रग वेयर हाउस से की जाती थी। लेकिन इसके अस्तित्व में आ जाने से लोगों को सहूलियत मिल गई है।
विज्ञापन

आधुनिक मॉडल भवन में दवाएं रखी जा रही है, इससे खराब होने का भी खतरा नहीं है। जिले में डुमरियागंज के बेंवा में करीब नौ करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुए ड्रग वेयर हाउस का संचालन पिछले माह शुरू हो गया है। अब पीएचसी या सीएचसी को छोड़कर पूरे दिन दवा के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
सिद्धार्थनगर जिले के सृजन के बाद से जिले के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति के लिए मुख्यालय पर दवा भंडारण गृह का संचालन किराये के मकान में किया जा रहा था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत अगस्त 2021 में डुमरियागंज के बेंवा में ड्रग वेयर हाउस के निर्माण की आधारशिला रखी थी। करीब नौ करोड़ की लागत से वेयर हाउस के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज यूनिट-20 उत्तर प्रदेश जल निगम को दी गई। कार्यदायी संस्था ने ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य पूरा कर विभाग को हस्तांतरित कर दिया, जिसका संचालन अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें