फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विवाद में मारपीट एफआईआर दर्ज

Sun, 23 Nov 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज नगर में एक परिवार ने मामूली विवाद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आकिब, राकिब के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर निवासी आकाश साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर की दोपहर में करीब 12 बजे बिना किसी गलती के डुमरियागंज के ही दो लोगों ने उन्हें अपशब्द कहते हुए उनके साथ मारपीट की थी। इससे उनको काफी चोटें आईं।
आरोपियों ने पिटाई के बाद जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें