फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उत्सव में मंगल पाठ कर किया भजन-कीर्तन

Mon, 25 Aug 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मारवाड़ी समाज ने धूमधाम से मनाया राणीसती दादी का उत्सव
विज्ञापन

शोहरतगढ़। कस्बा के राजस्थान अतिथि भवन में शनिवार की रात मारवाड़ी समाज के लोगों ने राणी सती दादी का उत्सव धूमधाम से मनाया। मंगलपाठ का आयोजन कर भजन-कीर्तन किया गया। पुजारी टिल्लू शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल व उनके पति रवि अग्रवाल ने मंगलपाठ कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पुजारी ने कहा कि राणी सती दादी की कथा महाभारत काल से जुड़ा है। कौरव के चक्रव्यूह में फंसकर जब अभिमन्यु की मृत्यु हो गई तब उनकी पत्नी उत्तरा जो गर्भवती थी वह वियोग में आकर सती होने जा रही थी। तब श्रीकृष्ण ने उन्हें रोका और कहा कि बच्चे को जन्म दे लालन पालन करो। कलयुग में राणी सती दादी के रूप में पहचाना जाएगा। पूरा विश्व तुम्हें आदिशक्ति के रूप में आराधना करेंगे। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। कहा कि राजस्थान के जिला झुंझुनू में राणी सती दादी का बहुत ही बड़ा भव्य मंदिर है, जहां देश विदेश से श्रद्धालु आकर माथा टेकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमा अग्रवाल व चारू रूंगटा ने आपकी कृपा से सब काम हो रहा है..., भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इसने श्रोताओं को बांधे रखा। मंगलपाठ आयोजन में शिवकुमार अग्रवाल विष्णु बबूना, सतीश मित्तल, मनोज पोद्दार, मीना बबूना, रेनू मित्तल, खुशबू पोद्दार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें