फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसआईआर पर डीएम सख्त, 19 अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 05 Feb 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
तहसीज नौगढ़ परिसर में एसआईआर को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने तहसील नौगढ़ सभागार में एसआईआर को लेकर बैठक की। इसमें नौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बूथवार अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस निस्तारण और सुनवाई की विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने कम प्रगति वाले नौगढ़ के 19 ईआरओ, एईआरओ को स्पष्टीकरण निर्गत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिन सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के स्तर से पोर्टल पर 20 प्रतिशत से कम निस्तारण पाया गया और जहां सर्वाधिक आवेदन लंबित रहे, उन्हें चिह्नित करते हुए एडीएम गौरव श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करने और प्रगति संतोषजनक न होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) से अनमैप्ड मतदाताओं की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन को गांव-गांव जाकर कार्रवाई करनी होगी ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।
विज्ञापन

नोटिस निर्गत करने के बाद साक्ष्य मिलान के लिए अनिवार्य रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई से कम से कम दो दिन पूर्व संबंधित मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, जिससे सत्यापन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।
बैठक में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने नोटिस निस्तारण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध रूप से लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें