फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पत्नी की विदाई के लिए बिजली के टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस के समझाने पर उतरा

Wed, 21 Oct 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के बाजरडीह गांव के पास बिजली के टावर पर चढ़ा युवक। संवाद
विज्ञापन
- बांसी के बाजारडीह गांव में मंगलवार दोपहर हुई घटना, पत्नी के आने तक नीचे उतरने से कर दिया था इन्कार
विज्ञापन

बांसी। पत्नी की विदाई कराने की जिद में एक युवक बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। उसने पत्नी के आने तक नीचे उतरने से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस उसे अपने वाहन से घर छोड़ आई। युवक के नीचे उतरने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। घटना मंगलवार दोपहर बांसी कोतवाली क्षेत्र के बाजारडीह गांव के पास की है।
जानकारी के अनुसार, खेसरहा थाना क्षेत्र के छितही गांव निवासी शिवमूरत शर्मा पुत्र रामकेश शर्मा मंगलवार दोपहर बाजारडीह गांव के पास स्थित बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। उसे टॉवर पर चढ़ा देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया तो उसने बताया कि उसकी पत्नी रंजनी पुत्री रामकिशुन निवासी असनार, थाना शिवनगर डिड़ई उसके साथ नहीं रह रही है। वह पत्नी को अपने साथ रखना चाहता है। युवक ने शर्त रखी कि जब तक उसकी पत्नी मौके पर नहीं आएगी, वह टॉवर से नीचे नहीं उतरेगा। पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाया। इसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे अपने वाहन से घर पहुंचा दिया।
कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि युवक को समझाकर नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें