फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 3.85 लाख रुपये लेकर नेपाल जा रहे युवक को दबोचा

Sun, 22 Nov 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसबी ने जांच के दौरान भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा
विज्ञापन

- रकम के संबंध में नहीं दिखा सका दस्तावेज, सीमा शुल्क को सौंपा
ढेबरुआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी सीमा चौकी बढ़नी की टीम ने शुक्रवार शाम भारत-नेपाल सीमा पर जांच के दौरान एक नेपाली नागरिक को 3.85 लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा। पूछताछ में वह रकम के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे बरामद मुद्रा के साथ बढ़नी कस्टम कार्यालय को सौंप दिया।
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम 50वीं वाहिनी की जी समवाय बढ़नी के जवान भारत-नेपाल चेकपोस्ट पर जांच कर रहे थे। इसी दौरान भारत से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके नीले रंग के जैकेट से 500 रुपये के 770 नोट बरामद हुए। इनकी कुल कीमत 3,85,000 रुपये थी।
विज्ञापन

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पुरुषोत्तम सापकोटा (57) निवासी रम्भा, जिला पाल्पा, नेपाल बताया। उसने बताया कि वह यह रकम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम से लेकर आ रहा था और इसे नेपाल के पाल्पा जिले में ले जा रहा था।
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने उसे भारत से नेपाल जाते समय 25 हजार रुपये से अधिक भारतीय मुद्रा ले जाने संबंधी प्रतिबंध की जानकारी दी। इसके बाद बीआईटी कमांडर ने बरामद रकम और संबंधित व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर जब्ती से जुड़े आवश्यक दस्तावेज तैयार किए। बाद में दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें