फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य दिलाएं

Wed, 31 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भनवापुर क्षेत्र में 205 बच्चों के साथ 45 महिलाओं का हुआ टीकाकरण व जांच
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सात गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम के द्वारा 205 बच्चों को टीकाकरण के साथ ही 45 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन


अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम बदलिया, मनिकौरा द्वितीय तथा अमौली एकडेंगा पहुंचकर आयोजित टीकाकरण शिविर का औचक निरीक्षण किया और एएनएम व आशा के द्वारा किए गए कार्य का भौतिक सत्यापन किया। अधीक्षक ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक लेने के लिए प्रेरित किया। बीसीपीएम मेराज अहमद तथा पर्यवेक्षक ध्रुपचंद ने कहा कि आशा बहुएं नवजात शिशु व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम के तहत गृह भ्रमण करें तथा नवजात शिशु व बच्चों में उच्च जोखिम के लक्षण पाए जाने पर नवजात शिशु व बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित करें।
विज्ञापन

इस दौरान निधि रैकवार, रागिनी, मालती, प्रमिला, सुशीला, विंध्यवासिनी, बिंदु, रोशनी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें