फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नपा बोर्ड की बैठक में होगी माघ मेले पर चर्चा

Wed, 31 Dec 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे के राप्ती नदी तट पर लगने वाले माघ मेला को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुक्रवार को दिन में दो बजे से नगर पालिका के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में एक माह तक चलने वाले मेले का उद्घाटन और समापन की तिथि पर विचार किया जाएगा। साथ ही मेला को और आकर्षक बनाने के अलावा इसकी भव्यता पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

बताते चले कि वर्ष 1954 से लगने वाले इस माघ मेला की शुरुआत पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने की थी। उसके कुछ वर्षों बाद से इसका संचालन नगर पालिका परिषद बांसी करता आ रहा है। परंपरानुसार माघ मेला का शुभारंभ मौनी अमावस्या नहान के एक दिन पूर्व से होता है। हालांकि, नगर पालिका ने एक सप्ताह पूर्व से ही माघ मेला परिसर की सफाई का काम शुरू कर दिया है और कुछ दुकानों और झूलों का आगमन भी हो गया है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि मेले को और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों के मनोरंजन के लिए कुछ नए आइटम लगाने का प्रयास चल रहा है। मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की दुश्वारी का सामना न करना पड़े इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें