फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मधवापुर की टीम ने जबजौआ को आठ अंक से हराकर जीता खिताब

Mon, 25 Aug 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के जोहरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपना द - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के जोहरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल गंगवा छपिया में रविवार देर शाम को एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे 16 टीम ने दमखम दिखाया। मधवापुर की टीम ने जबजौआ को आठ अंक से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक इमरान अली खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला सेखुइया और जबजौवा के बीच हुआ। इसमें जबजौवा ने चार अंक से जीत हासिल की। कुलगवापुर और सोनबरसा में कुलगवापुर छह अंक से जीता। जोहरा मेमोरियल पब्लिक ने मधवापुर को सात अंक से हराया। मधवापुर कला ने कनकटी को पांच अंकों से शिकस्त दी।
फाइनल मुकाबले में जबजौवा को मधवापुर कला ने 19-11 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। कमेटी की ओर से विजयी टीम को पांच हजार रुपये नकद और ट्राफी एवं उपविजेता टीम को ढाई हजार रुपये नकद और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें