फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नागरिक अधिकार और कानून के प्रति किया गया जागरूक

Sat, 30 Aug 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील सभागार में शनिवार को विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को विधि और कानून की जानकारी देकर अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तहसीलदार रविकुमार यादव ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति न्याय पाने के लिए निशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठा सकता है। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर कैंप और लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। कहा कि इन माध्यमों से लोग अपने विवादों का निपटारा सरल, शीघ्र और कम खर्च में कर सकते हैं।
उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं, मुआवजा योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने लोगों को विधिक अधिकारों से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें