शोहरतगढ़। नगर पंचायत स्थित गंगेश्वर महादेव राधाकृष्ण मंदिर में भाद्र मास शुक्ल पक्ष अष्टमी को माता राधा का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुजारी टिल्लू शर्मा ने मां राधा को पंचामृत से स्नान करा नया वस्त्र धारण कराया।
राधा माता को लाल फूल मेवा से बने खीर व मालपुआ का भोग लगाया गया। मंदिर को बिजली के रंग-बिरंगे झालरों व गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मंगलगीत व सोहर गाए। भक्ति गीतों के स्वर से मंदिर व आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रफुल्लित होकर महिलाएं झूमने लगीं। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, सविता सिंह, निक्की मित्तल, कुमुद सोनी, शैल वर्मा आदि उपस्थित रहीं।