फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूमधाम से मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

Wed, 17 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पवार हाउस बांसी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते कर्मी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/बांसी। भगवान विश्वकर्मा जयंती नगर पालिका सहित कई संस्थानों में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। पुलिस लाइंस, नलकूप खंड समेत विभिन्न स्थानों कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

बांसी नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में गणेश मौर्या ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। ब्रह्माजी ने ही अपने सातवें पुत्र विश्वकर्माजी को सृष्टि की रचना का पूरा कार्यभार सौंपा था। इसी के चलते विश्वकर्मा पूजा विशेष रूप से उन लोगों की ओर से की जाती है जो निर्माण, शिल्पकला, यांत्रिकी और तकनीक के काम से जुड़े होते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से कार्यों में कुशलता, समृद्धि आती है। इस अवसर पर गिरीश पांडेय, रामकुमार, अमरेंद्र, अनूप पांडेय, इशरत जमील रिजवी, परविंदर गुप्ता, इमरान आदि मौजूद थे।
इसी तरह विद्युत उप केंद्र बांसी में भी विश्वकर्मा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 132 और 220 केवीए बिजली उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया। उपकेंद्र पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप खंड अधिकारी लाल बहादुर गुप्ता, अवर अभियंता सूरज प्रसाद, पशुपति नाथ मिश्र, राजेश कुमार, सुजीत सहित तमाम लोग मौजूद रहे। विश्वकर्मा पूजा लोक निर्माण विभाग सहित तमाम संस्थानों में मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें