फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिसई चौराहे पर पकड़े गए संदिग्ध को जांच के बाद पुलिस ने छोड़ा

Wed, 17 Sep 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिसई चौराहे से मंगलवार को देर शाम ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा था
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सिसई चौराहे पर मंगलवार की देर शाम ग्रामीणों ने संदिग्ध हालात में घूम रहे कुछ लोगों को पकड़कर त्रिलोकपुर पुलिस को सौंप दिया, पुलिस उनको थाने ले गई। ग्रामीणों ने इनके चोर होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सभी को थाने ले आई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव ने बताया कि जांच-पड़ताल में ये लोग श्रावस्ती जिले के घुमंतू समुदाय के निकले जो थाना क्षेत्र के हथपरा गांव में रिश्तेदारी में आ रहे थे। ग्रामीणों ने संदिग्ध देखकर उनको रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच में वहां के प्रधान को बुलाया और हथपरा गांव के प्रधान तफसीर अली को भी बुलाया गया। पुलिस की ओर से श्रावस्ती जिले के क्षेत्रीय थाने का रिकॉर्ड चेक करवाया गया, लेकिन उनका कोई अपराधिक इतिहास नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ और सत्यापन के बाद किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की पुष्टि न होने पर बुधवार देर शाम उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें