बिस्कोहर। आदर्श श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति की ओर से नगर पंचायत बिस्कोहर में आयोजित सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समापन शुक्रवार को हुआ।
इस दौरान भव्य झांकी की शोभायात्रा निकाली गई। देर शाम को मंदिरों पर जाकर भव्य आरती के साथ झांकियों का समापन किया गया। युवाओं ने गुलाल व अबीर की होली खेली और डीजे के भक्ति धुन पर खूब नृत्य किया।
झांकी में नगर के व्यापारी समेत अन्य भक्त बांके बिहारी लाल के जयकारे लगा रहे थे, जिससे नगर का पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा। लोगों ने गुलाल व अबीर की होली खेली।
यादव मोहल्ला, बैंक रोड, बाबू पोखरा, पुराना डाकखाना, मुख्य कस्बा, चौक रोड, कसेरा मोहल्ला, पश्चिम टोला व बस स्टाॅप से होते हुए परशुराम तिराहा तक सभी झांकियों को घुमाया गया। रात आठ बजे के करीब मंदिरों पर जाकर भव्य आरती के साथ सभी झांकियों का समापन किया गया।
इस दौरान वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव, सुजीत कौशल, रोहित कसौधन, जय विजय गुप्ता, विक्की कौशल, राजा बाबू कौशल आदि शामिल रहे।क