फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्टेशन पर बन रहा ओवरब्रिज, बिना पटरी पार किए स्टेशन तक पहुंचेंगे मुसाफिर

Thu, 20 Aug 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर निर्माणधीन ओवरब्रिज। संवाद
विज्ञापन
- अमृत भारत योजना के तहत एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचेगा ब्रिज, लिफ्ट से जुड़े होंगे सभी प्लेटफॉर्म
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी जल्द खत्म होने वाली है। अब स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए रेलवे लाइन पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर विस्तारित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण तेजी से चल रहा है जो मुख्य भवन से दक्षिणी छोर तक पहुंचेगा। इसके साथ ही नई एंट्री व्यवस्था और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए लिफ्ट भी लगाई जा रही है।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित सिद्धार्थनगर स्टेशन जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज समेत विभिन्न शहरों के लिए एक दर्जन से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। रोजाना हजारों यात्री इस स्टेशन से आवागमन करते हैं लेकिन प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन के बीच आवाजाही लंबे समय से चुनौती बनी हुई थी।
विज्ञापन

-
स्टेशन के दोनों छोर होंगे आपस में जुड़े
- निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल प्लेटफॉर्म जोड़ने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि स्टेशन के उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्सों को भी जोड़ेगा। दक्षिण दिशा में नए टिकट काउंटर और प्रवेश द्वार का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव मुख्य गेट पर कम होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ओवरब्रिज का विस्तार स्टेशन की बाउंड्री के पास तक किया जा रहा है। इससे दक्षिणी मोहल्लों के लोगों को भी स्टेशन तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
-

लिफ्ट से होगी आसान पहुंच
- स्टेशन पर पुराना फुट ओवरब्रिज बंद कर दिया गया है क्योंकि उसे नई व्यवस्था के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म को लिफ्ट से जोड़ा जाएगा। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग, गर्भवतियों और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले लोगों को सीढ़ियां चढ़ने की जरूरत नहीं होगी। वर्तमान में लिफ्ट लगाने का कार्य अंतिम चरण में है जबकि ओवरब्रिज की स्टील संरचना का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अमृत भारत योजना से बदल रही स्टेशन की तस्वीर
सिद्धार्थनगर स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में होने के बाद यहां कई आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है। प्रतीक्षालय, शौचालय, पार्किंग, प्लेटफॉर्म सुधार, प्रकाश व्यवस्था और यात्री सुविधाओं पर लगातार काम चल रहा है। स्टेशन का बाहरी स्वरूप भी आधुनिक डिजाइन के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
स्टेशन अधीक्षक रामचंद्र चौरसिया ने बताया कि फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने और स्टेशन के दोनों ओर आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य रेलवे की संबंधित इंजीनियरिंग विंग की देखरेख में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-
समय भी बचेगा, सुरक्षा भी बढ़ेगी
रेलवे लाइन पार करना हमेशा दुर्घटना का जोखिम रहता है। नया विस्तारित फुट ओवरब्रिज शुरू होने के बाद यात्रियों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और प्लेटफॉर्म बदलने में लगने वाला समय भी कम होगा। स्टेशन के दोनों छोर जुड़ने से स्थानीय लोगों की आवाजाही भी पहले से अधिक सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें