खुनुवां। नेपाल में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले में चुनाव पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही युवाओं की भीड़ दिखने लगी है।
जिला पुलिस कार्यालय तौलिहावा में आवेदन लेने के पहले ही दिन सुबह से ही युवक-युवतियों की लंबी कतारें लग गईं। पहले दिन के आंकड़ों के अनुसार कुल 250 आवेदन रजिस्टर्ड किए गए, जिनमें 159 पुरुष और 91 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, आर्म्ड पुलिस फोर्स के लिए पहले दिन केवल एक ही आवेदन आया। कपिलवस्तु जिले के लिए नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स से कुल 2,968 चुनाव पुलिस कर्मियों की मांग की गई है। इसमें नेपाल पुलिस से 2,668 और आर्म्ड पुलिस फोर्स से 350 कर्मियों की आवश्यकता है।