खुनुवां। शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुचुइया के टोला नरौड़ा गांव के मैदान पर आयोजित नड़ौरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र ने फीता काटकर किया। पहले दिन की प्रतियोगिता में अलीगढ़वा ने पल्टादेवी को 12 रन से शिकस्त दी।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अलीगढ़वा और पल्टादेवी टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अलीगढ़वा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में अलीगढ़वा ने 118 रन बनाए। पल्टादेवी की ओर से गेंदबाजी में उमेर और पचिराना ने 2-2 विकेट हासिल किए। पल्टादेवी की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन 106 रन ही बना सकी। दीपक ने शानदार पारी खेली।