फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक ही रात में दो दुकानों का तोड़ा ताला

Wed, 24 Dec 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर चौराहे से धोबहा मार्ग पर स्थित वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर, नगर पंचायत डुमरियागंज के बारी मार्केट में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

चोर शटर की गाइड फैलाकर दुकानों के अंदर घुसे और नकदी व सामान समेट कर चंपत हो गए। चोरी की घटना मंगलवार रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। इटवा थाना क्षेत्र शाहपुर के वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर नकदी व जेवर ले उड़े।
वार्ड नंबर 9 सुभाष नगर निवासी राकेश सोनी ने बताया कि वह मंगलवार रात अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह दुकान के बगल स्थित किराने की दुकान के मालिक विशाल ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा तो मरम्मत के लिए रखे पुराने पायल और बिछुआ समेत करीब 10 हजार रुपये का सामान गायब था। तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसी सड़क पर स्थित मोबाइल की दुकान चलाने वाले मालिक, वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर निवासी नबी मलिक ने बताया कि उनकी दुकान से चोरों ने गल्ले में रखे लगभग 20 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोर शटर तोड़कर अंदर घुसे और नकदी से भरा गल्ला लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें