फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता, जयकारों से गूंजा पंडाल

Fri, 23 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। बेवा चौराहा स्थित अस्पताल रोड पर मां दुर्गा पूजा समारोह में बृहस्पतिवार रात आयोजित श्रीराम कथा में कथावाचक पंडित गिरजानंद मिश्र ने भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्म से पहले अयोध्या नगरी में शुभ संकेत दिखाई देने लगे थे। उनके जन्म लेते ही पूरी अयोध्या में उत्सव का माहौल छा गया और चारों ओर मंगल गीत गूंजने लगे। भगवान श्रीराम ने पृथ्वी पर अवतरित होकर धर्म की स्थापना की और असुरों का संहार कर अधर्म का नाश किया।
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र युगों-युगों तक मानवता को प्रेरणा देता रहेगा। पिता, माता और भाइयों के प्रति उनका स्नेह, त्याग और समर्पण आज भी प्रासंगिक है। कथा के दौरान कथावाचक ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. मनीष मिश्रा, सुमंत अग्रहरि, राम सुरेश चौरसिया, दिलीप धर दुबे, नंदलाल अग्रहरि समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें