फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 102 केंद्रों की सूची जारी, आज तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Tue, 27 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम की अगुवाई में गठित टीम करेगी केंद्रों की जांच, नवंबर में जारी होगी अंतिम सूची
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। बोर्ड ने पहले चरण में 102 केंद्रों की सूची जारी की है। इन पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए मंगलवार तक का समय निर्धारित किया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी की अगुवाई में गठित टीम केंद्रों की जांच करेगी।
जिले में परीक्षा केंद्र बनने के लिए 200 से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों ने आवेदन किया है। जारी सूची में शामिल केंद्रों की दूरी, परीक्षार्थियों के आवागमन और अन्य समस्याओं को लेकर संबंधित विद्यालय निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की जांच कर उनका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी की अगुवाई में गठित टीम प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी। टीम विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और निर्धारित मानकों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवंबर में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने की संभावना है। आपत्तियों के निस्तारण और जांच के बाद ही जिले में परीक्षा केंद्रों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। मंगलवार तक आपत्ति दर्ज कराने का समय है। आपत्तियां मिलने के बाद रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- अरुण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें