फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने दिया धरना

Sat, 22 Aug 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अयोध्या के लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन

शोहरतगढ़। अयोध्या के सोहावल तहसील में कार्यरत लेखपाल की विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को शोहरतगढ़ तहसील के लेखपालों ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्रवाई को फर्जी ट्रैप बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष आशीष संगम ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और शासन-प्रशासन से लेकर निर्वाचन आयोग तक के कार्य पूरी निष्ठा से करते हैं। इसके बावजूद भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा अनुचित ट्रैप की कार्रवाई कर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

लेखपाल सुनील सिंह ने कहा कि अयोध्या के लेखपाल उत्कर्ष दीप को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि सीसीटीवी फुटेज में रिश्वत लेते हुए स्पष्ट दृश्य नहीं दिखाई देता। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने के दौरान लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले वृहद आंदोलन किया जाएगा। धरने में राम भरत, रमेश जायसवाल, अनिरुद्ध चौधरी, मुश्ताक अहमद, पूजा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें