फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षक निर्वाचन में बूथों पर सक्रिय रहे नेता-कार्यकर्ता

Sat, 24 Oct 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील में मतदान करने के बाद उंगली पर लगे हुए स्याही को दिखाती शिक्षिकाएं। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान शुक्रवार को जिले के मतदान केंद्रों पर भाजपा और सपा के नेता व कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। नौगढ़ तहसील स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा और शिक्षक संघ के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने समर्थकों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान भाजपा के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। भाजपा विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने भी मतदान केंद्र पर पहुंचकर गतिविधियों का जायजा लिया। सांसद जगदंबिका पाल और क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान भी यहां पहुंचे। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें