फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेता विरोधी दल ने की किल्लत दूर करने की मांग

Wed, 10 Dec 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र के में सहकारी समिति का निरीक्षण करते नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय। स्रोत विज् - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
इटवा। विधायक व नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश में उर्वरक की कमी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अविलंब उर्वरकों की कमी को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वर्तमान में साधन सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उर्वरक मुहैया करा रही है। लेकिन साधन सहकारी समितियों के जिम्मेदार लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं।
उर्वरकों के आने की सूचना पर किसानों की लंबी कतार लग जाती है। तब यह लोग गायब हो जाते हैं। उन्होंने इसके लिए टिकुइया तिराहे के पास इफको की एक दुकान का उदाहरण देते हुए कहा कि 500 बोरी उर्वरक आने की सूचना पर किसानों की लंबी कतार लगी हुई थी, लेकिन जिम्मेदार गायब थे।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद उर्वरक का वितरण किया जायेगा जबकि लाइनों में खड़े किसानों का कहना है कि तीन दिन में यह खाद गोदाम से गायब हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी से उर्वरकों के आने के तुरंत बाद वितरण वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें