फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पेट्रोल पंप पर लाठी-डंडे चले...वीडियो वायरल

Mon, 29 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो। स्रोत वायरल स्क्रीनशॉट
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़ से बढ़नी हाईवे मार्ग पर स्थित मड़वा के पास एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे पीट दिया। इस पूरे घटना क्रम का सीसीटीवी फुटेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला रविवार लगभग शाम सात बजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, इस वायरल वीडियो पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस पंप पर जांच करने पहुंची तो दोनों पक्षों ने सुलह कर ली।
सूत्र के मुताबिक, शनिवार को धनौरा मुस्तकहम गांव एक युवक शनिवार को पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने पहुंचा था। युवक सात सौ रुपये का तेल डालने के लिए पंप के कर्मचारी कहा। कर्मचारी ने 700 की रीडिंग दिखा दी और तेल पड़ गया। युवक ने कहा इतना जल्दी कैसे इतने रुपये तेल पड़ गया। तेल नहीं डाला गया है। युवक बाइक चालू कर चला गया। यह देखकर कर्मचारियों ने उसे बाइक दौड़ा कर पकड़ लिया और मारपीट दिया।
इसी बात को लेकर युवक रविवार शाम लगभग सात बजे कुछ युवकों के साथ पहुंचा। सभी युवक बाइक से उतर और अपने साथ लेकर आए लाठी-डंडे से पंप के कर्मचारी की पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम पंप पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस पंप पर पहुंची तो दोनों पक्षों ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें