फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इटवा में भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा में बरामद पटाखे की जानकारी करते पुलिस। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
इटवा। इटवा कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर शुक्रवार को पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां ले जाना था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इटवा पुलिस को डुमरियागंज मार्ग पर पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पटाखों को बरामद कर थाने पहुंचाया। हालांकि, बरामद पटाखों की मात्रा, उनके भंडारण की अनुमति और संबंधित व्यक्ति के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।
इस संबंध में एसओ अनिल कुमार दुबे ने पटाखों की बरामदगी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वह बाहर हैं। वहीं, एसआई हरिओम कुशवाहा ने मामले में जांच चलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें