फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में भूस्खलन, मुगलिन से नारायण घाट मार्ग बाधित

Wed, 24 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाल के मुग्लिन - नारायण घाट सड़क खंड पर तुईन खोला के पास भूस्खलन। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के मुगलिन-नारायणघाट सड़क खंड के तुइन खोला क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए भूस्खलन से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। चितवन जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक मलबा हटाने में पूरा दिन लगने की संभावना है, ऐसे में यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। ऐसे में अगर इस मार्ग से जाना जरूरी है तो यात्रा स्थगित कर दें।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 4:50 बजे तुइन खोला पुल के पास अचानक बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अधिकारी ने बताया ने भूस्खलन के बाद मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन इसकी मात्रा बहुत अधिक है, इसलिए बुधवार शाम तक काम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें